फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Strike registry privatization continues for the second day

Mathura News: रजिस्ट्री निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Strike registry privatization continues for the second day
छाता। रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण के सरकारी प्रस्ताव के विरोध में छाता तहसील में दस्तावेज लेखकों का आक्रोश दूसरे दिन भी बरकरार रहा। बुधवार को यह हड़ताल और अधिक व्यापक हो गई, जब छाता तहसील के अधिवक्ताओं ने भी मंच साझा करते हुए धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने बताया कि रजिस्ट्री का निजीकरण न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा, बल्कि आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने अपनी आजीविका को लेकर भी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि इस निर्णय से बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता बेरोजगार होंगे, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। धरने के बाद, अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक के अध्यक्ष वेदेंद्र द्विवेदी ने कहा कि उनकी मांगों पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे इस हड़ताल को बड़े आंदोलन का रूप देने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान शिव सिंह एडवोकेट, प्रेमपाल सिंह जादौन, रामकिशोर वार्ष्णेय, सुनील पांडे, ओमप्रकाश ठाकुर, दाऊ दयाल गौड़, आशीष शर्मा एडवोकेट, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौधरी, आशीष भारद्वाज और मोहन श्याम पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed