{"_id":"6a9f0d20e0bd3f200c074ea6","slug":"strike-of-sanitation-workers-ends-in-mathura-vrindavan-mathura-news-c-29-1-mtr1025-605212-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा-वृंदावन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा-वृंदावन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। घर-घर कूड़ा संग्रहण कर्मचारियों की समान मानदेय की मांग के लिए चल रही हड़ताल समाप्त हो गई। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सोमवार को कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मामले का समाधान का आश्वासन दिया है।
बैठक में कर्मचारियों ने अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और महाकुशल श्रेणियों में मानदेय की असमानता पर असंतोष व्यक्त किया था। उनका कहना था कि कार्यदायी संस्था के अनुसार मानदेय में अंतर है। मामले की गंभीरता को लेते हुए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बैठक बुलाई। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, सहायक श्रम आयुक्त और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त के आश्वासन पर सभी कर्मचारी प्रतिनिधियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का आश्वासन दिया।
कर्मचारियों की मांगों पर विचार के लिए अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें कर्मचारी प्रतिनिधियों के दो सदस्य भी शामिल हैं। समिति को 25 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दाैरान उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के उत्तम चंद सजना, महानगर अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की वाल्मीकि, बंटी छोटेलाल, राजवीर ड्राइवर यूनियन, जितेंद्र उपस्थित रहे।