फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Strike of pharmacist

नहीं बंट सकीं दवाएं, तड़पते रहे मरीज

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Strike of pharmacist
मरीज
फार्मेसिस्टों की हड़ताल से हाहाकार मचने लगा है। बुधवार को जिला अस्पताल में दवाओं का वितरण नहीं हुआ। इलाज की आस लेकर पहुंचे मरीज निराश होकर लौट गए। इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित रहीं। वहीं फार्मेसिस्टों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


नए पदों के सृजन और वेतन विसंगति को दूर करने आदि मांगों के लिए फार्मेसिस्ट हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह से ठप कर दिया गया। देहात क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों के फार्मेसिस्ट भी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन


वहीं कोसों दूर से दवाई लेने पहुंचे लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी दवा नहीं मिल सकी। किसी को एक्सरे कराना था तो किसी को ब्लड की जांच। लेकिन सभी जगह तालाबंदी होने से लोग परेशान रहे। जिला अस्पताल से ही करीब डेढ़ हजार मरीज बगैर दवा लिए लौट गए। जिन लोगों को अपने मरीज की जांचें कराने थीं उन्होंने मजबूर होकर पैथ लैब का सहारा लिया। नर्सिंग होम में भी मरीजों को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट चिकित्सकों के यहां लगी लाइन
जब जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिला तो परिवार वाले बुखार से तप रहे अपने परिवारीजनों को नर्सिंग होम ले गए। शहर के नर्सिंग होम में भी मरीजों की लाइन लगी रही, लेकिन यहां इलाज के लिए उन्हें मोटी फीस देनी पड़ी। इस समय हजारों लोग बुखार की चपेट में हैं। कोई अस्पताल ऐसा नहीं है जहां बुखार के रोगियों की लाइन न लगी हो। पैथ लैब पर ब्लड की जांच कराने वालों की भीड़ दिख जाएगी। हर गांव और मुहल्ले में इस समय बुखार का हल्ला मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed