फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   strike, hungree, samta, foundation,

अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के पदाधिकारी

Wed, 10 Jun 2020 04:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
strike, hungree, samta, foundation,
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा प्रदेश व्यापी 5 माह के बिजली बिल भुगतान एवं स्कूल फीस माफी और अन्य जनहितकारी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ये भूख हड़ताल कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहा पर शारीरिक दूरी आदि कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को भूख हड़ताल के दौरान करीब एक दर्जन लोग शामिल हुए। अध्यक्षता करते हुए लुकेश राही ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान प्रभावित गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग का बिजली बिल एवं स्कूल फीस माफ करने की घोषणा की थी। अभी तक विभाग को लिखित आदेश बिल एवं स्कूल फीस के संदर्भ में जारी नहीं किए। सरकार ऐसी माली हालत में भुगतान को बाध्य कर रही।
विज्ञापन

जब तक सरकार बिल व फीस माफ नहीं करेगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल में आकाश बाबू, रौनक पेंटर, नवल सिंह, डॉ. अमर सिंह, निरंकार प्रसाद सिंह, दिनेश मिस्त्री, विक्रम शर्मा, सौदान, संजय बीडीसी, साबिर आदि शामिल रहे। इसके अलावा बसपा नेता महेंद्र पाल सिंह, उमेश गर्ग, देवेंद्र गर्ग, विनोद बघेल, दुलीचंद, नवल सिंह, विजय कुमार, रज्जो कुरैशी, रमेश सैनी अध्यक्ष ज्योतिबा फुले विकास समिति ने भूख हड़ताल स्थल पर आकर हस्ताक्षर कर समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed