फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Strike at the registry office called off after 24 days

Mathura News: रजिस्ट्री कार्यालय में 24 दिन से जारी हड़ताल खत्म, आज से होगा कामकाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Strike at the registry office called off after 24 days
छाता। तहसील परिसर स्थित सब-रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले 24 दिनों से दस्तावेज लेखक संघ का चल रहा विरोध-प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। शासन की ओर से रजिस्ट्री एकीकरण के संबंध में जारी विवादित आदेश को वापस लिए जाने के बाद संघ ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष वेदेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने रजिस्ट्री एकीकरण को लेकर 4 जून 2024 को जारी किए गए शासनादेश को वापस ले लिया है। शासन के इस निर्णय के बाद संघ की प्रमुख मांग पूरी हो गई है, जिसके चलते विरोध को समाप्त कर दिया गया है। हड़ताल के कारण पिछले लगभग तीन सप्ताह से रजिस्ट्री कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप था, जिससे आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संघ के प्रेमपाल सिंह जादौन ने बताया कि अब व्यवस्था सामान्य हो गई है और बृहस्पतिवार (आज) से दस्तावेज लेखक संघ के सदस्य और अधिवक्ता अपने नियमित कार्य पर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में लंबित दस्तावेजों के निस्तारण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान सपा नेता लोकमणिकांत जादौन, छाता बार के अध्यक्ष राजेश पालीवाल, सचिव सुनील पांडे, संयुक्त सचिव ठाकुर ओमप्रकाश, चौधरी प्रहलाद सिंह, शिव सिंह, राजेश उर्फ राजू गुप्ता, अजय, रामकिशोर वार्ष्णेय, बृजेश कुमार दाऊ दयाल गौड़, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed