{"_id":"69d028cfa483c731d600de9a","slug":"storm-and-rain-wreak-havoc-trees-and-electric-poles-topple-mathura-news-c-412-1-mt21003-6739-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ और बिजली के पोल गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ और बिजली के पोल गिरे
विज्ञापन
बरसाना। आंधी के साथ आई तेज बारिश के बाद बरसाना क्षेत्र में आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इसके कारण आवागमन प्रभावित हो गया। वहीं खेतों में खड़ी और कटी रखी फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
खराब मौसम के बीच बरसाना नए बस स्टैंड के पास तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली का पोल पास में खड़ी एक कार पर जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पोल गिरते ही पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और इलाके में अंधेरा छा गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर आंधी में पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर इन गिरे हुए पेड़ों को रास्तों से हटाया। बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करती रहीं।