फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stopped the contracted bus by parking cars on the highway

Mathura News: हाईवे पर कारें खड़ीं करके अनुबंधित बस को रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Stopped the contracted bus by parking cars on the highway
फरह(मथुरा)। आगरा-मथुरा हाईवे पर मथुरा से आगरा की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस को ओवरटेक कर तीन कारों में सवार होकर आए लोगों ने रुकवा लिया। इन सभी के बसों में चढ़ते ही यात्रियों ने इन सभी को बदमाश समझा। देखते ही देखते बस में चीख पुकार मच गई। घटना फरह कस्बे के पं. दीन दयाल कन्या इंटर कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार दोपहर को हुई।
विज्ञापन

रोडवेज की एक अनुबंधित बस करीब 30 यात्रियों को लेकर मथुरा से आगरा की ओर चली। फरह पहुंचते ही फतिहा रेलवे का फ्लाईओवर पार करते ही ओवरटेक कर तीन कारें एकाएक बस के आगे रुकीं। बस रुकते ही 6 युवक बस में चढ़ गए। उनके अन्य साथियों ने बस के सामने कारों को लगाकर फिल्मी अंदाज में बस को घेर लिया। युवकों को बदमाश समझकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। भरी दुपहरी हाईवे पर आड़ी तिरछी खड़ीं तीन कारों को बस के चारों ओर देखकर अन्य वाहनों के चालकों ने भी वाहनों को रोक दिया। काफी देर कहासुनी के बाद पता चला कि बस को रुकवा कर दबंगई करने वाले किसी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट हैं। बस पर बकाया था इसलिए बस रोकी गई थी। वहीं बस चालक ओमवीर ने बताया कि बस पर कोई बकाया नहीं था। इसके बाद भी कार सवारों ने महुअन टोल से पीछा कर कार को आगे लगा कर रोक लिया। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के रुकने पर कार चालक भाग गए। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






फाइनेंस रिकवरी की आड़ में दबंगई

महुअन टोल प्लाजा पर कई गाड़ियों में दबंग किस्म के युवक इधर उधर खड़े रहते हैं। फाइनेंस की रिकवरी वाली गाड़ियां दिखते ही उसका पीछा करते हैं और गाड़ी को ओवरटेक रुकवा लिया जाता है। वहीं कुछ गाड़ियों से अपना खर्चा लेकर जाने देते हैं और कुछ मामलों में सवारियों के साथ अभद्रता भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed