{"_id":"6998b67b86aaef27410bea01","slug":"stolen-jewelry-from-jeweler-shop-recovered-two-arrested-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106144-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ज्वैलर्स की दुकान से चोरी हुए गहने बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ज्वैलर्स की दुकान से चोरी हुए गहने बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कोसीकलां। शेरगढ़ रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये कीमत के चांदी के गहने चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया। पुलिस ने एक बाल अपचारी और युवक को पकड़कर 2 किलो 200 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने घटना के बाद 15 दिन तक करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले।
नगरिया सात विसा निवासी देवेंद्र रावत की सीएचसी के सामने रावत ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। इसी माह 6/7 फरवरी को शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। काउंटर और अलमारी में रखे चांदी के गहने चोरी कर दुकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट में टूटे ताले और सरिया फेंक गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें चोरों ने अपने मुंह को मफलर से ढक रखा था।
सीओ चंद्रभूषन वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब सवा 11 बजे इंस्पेक्टर राजकमल सिंह की टीम ने ईदगाह के समीप से दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी ने अपना नाम निकासा निवासी अलीशान बताया जबकि दूसरा आरोपी बाल अपचारी है। तलाशी में आरोपियों के पास से सराफ की दुकान से चोरी किए करीब 2 किलो 200 ग्राम चांदी के गहने, दो चाकू, हथौड़ा आदि बरामद किया है। संवाद