फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Start supply soon by giving drinking water connection: Shrikant Sharma

पेयजल कनेक्शन देकर जल्द शुरू करें आपूर्ति : श्रीकांत शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Start supply soon by giving drinking water connection: Shrikant Sharma
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को जयसिंहपुरा, बिड़ला मंदिर, गोविंद नगर और धौलीप्याऊ क्षेत्र में सड़क, सीवर व पेयजल आपूर्ति के चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। चौपाल लगाकर और भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से फीडबैक लेकर शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए एवं डीएम मथुरा को लगातार गुणवत्ता की निगरानी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पाइप लाइन डालने के बाद नए सिरे से कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू होती है, इससे पेयजल आपूर्ति में देरी होती है। निर्देशित किया कि लाइन डालने के समानांतर कनेक्शन देकर समय बचाया जा सकता है और घरों में आपूर्ति भी जल्द शुरू हो सकती है। पेयजल व सीवर की लाइन बिछाने और घरों को जोड़ने की प्रक्रिया समानांतर चलने से बार-बार सड़क की खोदाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

इससे लोगों को असुविधा कम होगी। काम चलने के वक्त बनाई गई अस्थायी सड़क और काम पूरा होने पर स्थायी सड़क निर्माण की डेडलाइन की जानकारी स्थानीय निवासियों को जरूर दें। सीवर व पेयजल पाइपलाइन का काम पूरा होते ही सड़क निर्माण तुरंत करें। सफाई कर्मचारियों के सभी वार्डों में नियमित आने व हर कोने तक दो पहिया व चार पहिया वाहनों की मदद से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य नियमित होने के उन्होंने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed