फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stained SHO left, police station snatched from rest of police station

Mathura News: दागदार एसएचओ बचे, बाकी थानेदाराें से छिना थाना

Mon, 03 Apr 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 03 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stained SHO left, police station snatched from rest of police station
मथुरा। तेल चोरी की जांच में फंसे थाना रिफाइनरी के एसएचओ अभी तक जमे हुए हैं, जबकि अन्य कई थानेदार इधर उधर हो गए या फिर लाइन में पहुंचा दिए गए। बीते दिनों किए गए तबादलों की पुलिस महकमे में खासी चर्चा है।18 मार्च को प्रकाश अग्रवाल के बाड़े में रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकर से तेल की चोरी का खुलासा हुआ था। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने रिफाइनरी पुलिस को इससे अलग रखते हुए स्वॉट टीम को मौके पर भेजा था। इस टीम ने तेल चोरी करते हुए छह लोगों को दबोचा। इसके बाद भी थाना रिफाइनरी के एसएचओ का बना रहना जांच को प्रभावित कर सकता है। पूर्ति निरीक्षक ने छह के खिलाफ ल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी ने इस मामले में एसएचओ रिफाइनरी की अनदेखी किए जाने पर जांच सीओ हर्षिता सिंह को सौंपी थी, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी थी। इससे पहले भी काले तेल के कारोबार का इसी थाना इलाके में खुलासा हुआ था। इसमें भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ताज्जुब है कि तेल चोरी की जांच में फंसे एसएचओ अभी तक जमे हुए हैं, जबकि कई थानेदारों को लाइन भेज दिया गया है या फिर उन्हें हटा दिया गया है। सीओ रिफाइनरी का कहना है कि अभी जांच चल रही है। शीघ्र ही पूरी करके रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


दागदार एसएचओ बचे, बाकी से छिना थाना

मथुरा। तेल चोरी की जांच में फंसे थाना रिफाइनरी के एसएचओ अभी तक जमे हुए हैं। अन्य कई थानेदार इधर उधर हो गए या फिर लाइन में पहुंचा दिए गए।



18 मार्च को प्रकाश अग्रवाल के बाड़े में रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकर से तेल की चोरी का खुलासा हुआ था। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने छापा मारने के लिए स्वॉट टीम को भेजा था। तेल की चोरी का खुलासा होने के बाद भी थाना रिफाइनरी के एसएचओ का बना रहना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह को सौंपी थी। उनका कहना है कि अभी तेल चोरी की जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed