फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sri Krishna birthplace will be further beautified

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान का और होगा सौंदर्यीकरण, तीन विशालकाय द्वार संग एक मुख्य गेट भी बनना हुआ शुरू

Sat, 04 Nov 2023 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2023 10:03 AM IST
सार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के सौंदर्यीकरण की योजना है। जन्मस्थान की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए तीन ओर से विशालकाय द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Sri Krishna birthplace will be further beautified
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के तीनों ओर विशालकाय द्वारों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें दो नवीन गेट शामिल हैं। अब एक और प्रमुख प्रवेश द्वार पर बन रहा है। यह द्वार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुंदरता में चार चांद लगा देगा। ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को और आकर्षक बनाने की केंद्र की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने गोविंद नगर की ओर गेट नंबर तीन का निर्माण किया है, जबकि पोतराकुंड के सामने गेट नंबर दो बनाया है। अब मुख्य प्रवेश द्वार वृंदावन रेलवे लाइन की ओर गेट नंबर एक बनाया जा रहा है। इसे विशाल बनाने के साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप शक्ल दी जा रही है। इसके निर्माण पर करीब तीन करोड़ की लागत आ रही है। गेट नंबर एक और दो के बीच सड़क निर्माण किया जा चुका है, यहां सौंदर्यीकरण की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन पर लाइट एंड साउंड शो स्थानीय लोगों के साथ बाहर से दर्शन को आ रहे भक्तों को लुभा रहा है। विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी ने बताया कि गेट पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed