{"_id":"5fe8d5898ebc3e433b757f1a","slug":"sports-mathura-news-agr473861535","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाया जाना चाहिए - चौधरी लक्ष्मीनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाया जाना चाहिए - चौधरी लक्ष्मीनारायण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चन्द्रलेखा क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए मिनी ऑल इंडिया अधिवक्ता टी-20 मैच का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया। मैच का शुभारंभ मंत्री ने इलाहाबाद हाइकोर्ट, जयपुर हाईकोर्ट, मथुरा अधिवक्ता रेड, मथुरा अधिवक्ता ब्लू की टीमों से परिचय कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री ने कहा कि हमें खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। मथुरा अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग कमेटी के पदाधिकारी व बार एसोसिएशन मथुरा के अधिवक्ता इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।
मैच का टॉस उद्यमी पवन चतुर्वेदी ने कराया। टी-20 का पहला मैच जयपुर हाइकोर्ट अधिवक्ता व मथुरा अधिवक्ता रेड के मध्य खेल गया। जयपुर हाईकोर्ट के कप्तान सुनील गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। सुनील गुप्ता 27 रन, सुभाष सैनी 29 रन, जुबेर अली 27 रन व आमिर के 18 रन की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए। मथुरा रेड के राजीव चतुर्वेदी ने 3 व आशीष वीरेंद्र एवं अंशुल ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मथुरा रेड के खिलाड़ी राकेश यादव के नाबाद 73 रन, राजीव 22 रन व पंकज के 21 रन की बदौलत 18.3 ओवर में मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच एचपी सिंह परिहार ने राकेश यादव को दिया।