फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sports, exercise have to be made a regular routine

खेलकूद, व्यायाम को बनाना होगा नियमित दिनचर्या

Thu, 23 Sep 2021 05:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Sports, exercise have to be made a regular routine
मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल सभा की ओर से मेट्रो अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा के पदाधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सकों ने किया। डॉक्टरों ने सलाह दी कि खेलकूद, व्यायाम, टहलना, दौड़ना आदि को दिनचर्चा में अवश्य शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा अध्यक्ष महावीर मित्तल ने कहा कि अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर सर्वसमाज की सेवार्थ यह चिकित्सीय परामर्श चर्चा का आयोजन किया गया है। मेट्रो हास्पिटल के हृदय रोग विषेशज्ञ डॉ. नीरज जैन ने कहा कि खान-पान व धूम्रपान के कारण हृदय रोग से संबंधित समस्यायें बढ़ती जा रही हैं। डॉ. अंकुर गर्ग ने लीवर, डॉ. नवीन, डॉ. भारती गर्ग, डॉ. एसबी अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. सुधीर गर्ग ने विभिन्न रोग के संबंध में जानकारी दीं।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री सुरेश अग्रवाल ने संगठन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शशिभानु गर्ग ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा व रामलीला सभा के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल बजाज, तिलकद्वार धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महेश चंद बंसल, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल, मोक्षधाम संचालन समिति के मंत्री राजेंद्र खंडेलवाल, ब्रज चिकित्सा संस्थान के संरक्षक कन्हैयालाल गुरुकृपा, मंत्री नगेंद्र मोहन मित्तल, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश बिन्दल, कैलाश चंद्र आलूवाले, नंदकिशोर अग्रवाल, विजय करोड़ी, पीके गुप्ता, शेलेश अग्रवाल, मनोज भार्गव, रितेष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, लोकेश तायल, रवि मास्टर, भगवान चतुर्वेदी, हेमेंद्र गर्ग, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed