{"_id":"63de9d15e4714c1782414737","slug":"spectators-were-mesmerized-by-watching-holi-of-flowers-and-peacock-dance-danced-on-bhajans-mathura-news-mtr5276709169-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फूलों की होली व मयूर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, भजनों पर थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फूलों की होली व मयूर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, भजनों पर थिरके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड। सांस्कृतिक मंच पर धमाकेदार एक से बढ़कर एक गीतों व नृत्य की प्रस्तुति ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। जब राधाकृष्ण की फूलों की होली और मयूर नृत्य प्रस्तुत किया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भाव नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शनिवार को राधाकुंड की राधानगर कॉलोनी में श्रीराधा प्रेम भिकारी के विग्रह महोत्सव व मंदिर उद्घाटन में फूलों की होली, मयूर नृत्य व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, रघुनाथ दास गद्दी के महंत केशवदास, भाजपा नेता चंद्र विनोद कौशिक, पंडित विष्णु गोस्वामी आदि ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर संस्थापक स्वरूप दास ने बताया कि श्री राधा प्रेम भिकारी मंदिर में विग्रह का उद्घाटन किया गया। हरिशंकर शुक्ला की मधुर प्रस्तुति ने समा बांध दिया। भजहरि, स्वरूपदास, गोविंद देवनाथ, पं. विष्णु कांत गोस्वामी, प्रकाश गौड़, मदन देवनाथ, पुलक देवनाथ, डॉ. के. गोपाल, बृजमोहन दास, गोविंद दास आदि मौजूद थे। संवाद