फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Special feature on the founding day:

Mathura News: जनपद में एक तिहाई से भी कम हैं पीआरडी जवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Special feature on the founding day:
मथुरा। जनपद के विभिन्न विभागों में तैनात किए गए प्रांतीय रक्षा दल का 77 वां दिवस स्थापना मनाया जा रहा है। जिले में 267 पीआरडी जवानों की ही तैनाती है। इसमें 21 महिला भी शामिल हैं। नियमानुसार जिले में 1050 पीआरडी जवानों की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन


पीआरडी विभाग पिछले 14 सालों से नए साथियों का इंतजार कर रहा है। नए जवानों का इंतजार इस वर्ष भी खत्म नहीं हुआ है। जनपद में वर्तमान में सिर्फ 267 जवानों से ही काम लिया जा रहा है। इनमें से कुछ बीमारी के कारण छुट्टी पर हैं। मुख्यालय के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक पर 105 जवानों की नियुक्ति होनी चाहिए। जनपद में 10 ब्लॉक हैं। इस हिसाब से यहां 1050 पीआरडी जवान चाहिए।
विज्ञापन

थाना, कोतवाली और यातायात में व्यवस्था सहित अन्य विभागों में इन जवानों का सहयोग लिया जाता है। वर्तमान में प्रत्येक थानों पर 6-6 जवानों को तैनात किया गया है। मांट, नौहझील और शेरगढ़ में एक एक विभागीय स्टेडियम है। इसमें 6-6 जवानों की ड्यूटी लगाई है। राजीव भवन कार्यालय में 14 और युवा केंद्र मांट में 6 जवानों को तैनात किया है। शेष जवानों को अन्य विभागों में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पीआरडी जवानों की पूरे प्रदेश में कमी है। वर्ष 2010 से भर्ती नहीं हुई है। भर्ती प्रक्रिया शासन की ओर से होनी है। वर्तमान में जो जवान हैं उनमें कुछ बीमार हैं। प्रेम शंकर गौतम, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक
विकास दल अधिकारी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed