फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   special combination of nakshtra on mahashivratri

अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Wed, 22 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 22 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
special combination of nakshtra on mahashivratri
shivling - फोटो : demo
महाशिवरात्रि का पर्व अद्भुत संयोग के साथ मनाया जाएगा। सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण नक्षत्र सहित पांच योग इस दिन की महिमा को बढ़ा रहे हैं। श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा ने बताया इस बार महाशिवरात्रि शिवजी के वार शुक्रवार को है। इस दिन श्रवण नक्षत्र, प्रदोष का व्रत, मकर में चंद्रमा के होने का भी अद्भुत संयोग बन रहा है। ऐसे में शनि से प्रभावित लोगों के लिए भी इस दिन शिवजी का अभिषेक, पूजा अर्चना विशेष फलदायी रहेगा।
विज्ञापन


पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया शिव चतुर्दशी रात को भगवान शिव का लिंग के रूप में अवतार हुआ था। इस बार 24 फरवरी की रात 9:30 बजे चतुर्दशी आ रही है जो 25 फरवरी रात 9:30 बजे तक रहेगी। चूंकि शिवजी का अवतार रात में हुआ ऐसे में 24 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। हालांकि कुछ स्थानों पर 25 फरवरी को भी महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।
विज्ञापन


मंदिरों में महाशिवरात्रि 24 को
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के अधिशाषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां 24 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी इस दिन भगवान शिव की बरात निकाली जाएगी। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने भी 24 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed