फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP traffic had to come on the road with a stick

Mathura: भीषण जाम में फंसे लोग, आड़े तिरछे वाहन...एसपी ट्रैफिक ने उठाया डंडा; कुछ मिनट में रास्ता करा दिया साफ

Tue, 18 Feb 2025 01:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 01:07 PM IST
सार

मथुरा में नए बस स्टैंड से भूतेश्वर चौराहे तक लगे भीषण जाम का खुलवाने के लिए एसपी ट्रैफिक डंडा लेकर उतरे। कुछ ही मिनट में उन्होंने जाम खुलवा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक वे पैदल चले और 24 वाहनों के चालान काटे। 
 

विज्ञापन
SP traffic had to come on the road with a stick
मथुरा। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव बेतरतीब खड़े कार चालक को चेतावनी देते हुए। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सोमवार को एसपी ट्रैफिक को डंडा लेकर सड़क पर उतरना पड़ा। दो घंटे तक पैदल चलते हुए 24 चालान कटवाए। सफेद पट्टी के अंदर खड़ी कार को क्रेन से उठवाया। एसपी ट्रैफिक की कार्रवाई से टेंपो, ई-रिक्शा के साथ कार व बाइक सवारों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड से भूतेश्वर चौराहे तक सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन, टेंपो व ई-रिक्शा शहर में जाम की समस्या बनाए हैं। नए बस स्टैंड, बीएसए कट, भूतेश्वर तिराहा, अग्निशमन ऑफिस कट, सौंख रोड, कृष्णा नगर चौराहा और गोवर्धन चौराहे पर कई टीएसआई समेत कांस्टेबल तैनात हैं। फिर भी सड़क पर सफेद पट्टी के अंदर वाहनों का खड़ा होना कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर एक बजे एसपी यातायात मनोज कुमार यादव नए बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर सड़क को घेरे खड़े आड़े-तिरछे टेंपो व ई-रिक्शों को देख डंडा लेकर हटवाना शुरू कर दिया। टेंपो व ई-रिक्शा चालकों को सड़क किनारे लाइन से चलने की नसीहत दी। इसके बाद पैदल चलते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों 24 वाहनों के चालान कटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed