फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sonal Shah performed milk anointment of Giriraj Prabhu and sought his wish

Mathura News: सोनल शाह ने गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर मांगी मनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sonal Shah performed milk anointment of Giriraj Prabhu and sought his wish
अमित शाह की पत्नी सोनल शाह को पटुको ओढ़ाते सेवायत पवन मु​खिया
गोवर्धन (मथुरा)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को गोवर्धन पहुंचीं। यहां उन्होंने बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पर पूजा-अर्चना की। ठाकुरजी से देश में शांति और खुशहाली के लिए मनौती मांगी। सेवायतों ने पटुका ओढ़ाकर और प्रसाद भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


मंगलवार को सोनल शाह ने जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पर गिरिराजजी महाराज का दुग्धाभिषेक किया। सेवायत पवन मुखिया ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा कराई। मंदिर में सेवायतों ने सोनल शाह को प्रसादी रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया। सोनल शाह का गोवर्धन से लगाव है। वह गिरिराज प्रभु को अपना इष्ट मानती हैं।
विज्ञापन

सोनल शाह ने कहा कि गोवर्धन आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराज प्रभु के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है। विधायक श्रीकांत शर्मा, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, श्याम सुंदर उपाध्याय, हेमंत शर्मा, नरहरि मुखिया, भानु पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed