फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Son dies in road accident, father brightens two lives by donating eyes

Mathura News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता ने नेत्रदान कर रोशन की दो जिंदगियां

Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Son dies in road accident, father brightens two lives by donating eyes
मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाद इलाके में बुधवार को एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, लेकिन मरकर भी अंधेरे में जी रही दो जिंदगियों को रोशनी दे गया। मृतक के पिता ने बेटे की मृत्यु पूर्व इच्छानुसार उसके नेत्रों को दान किया। रिफाइनरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हेमेंद्र सिंह (26) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गैहर्रा कलां, कागारोल, आगरा कृषि उत्पाद बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग डायरेक्टर के पद पर काम करता था। छाता स्थित कंपनी के प्लांट पर लंबे समय से तैनात था। बुधवार सुबह 10 बजे वह कंपनी के काम से बाइक पर कहीं जा रहा था। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बाद इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त करते हुए उसके परिवार वालों को सूचना दी। इधर, मृतक के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता महेंद्र सिंह ने बेटे की मृत्यु पूर्व इच्छानुसार उसकी आंखों को दान करने की सहमति दी।
विज्ञापन



बच्चे का चेहरा देखना और बहन को उपहार देने का वादा न निभा सका हेमेंद्र
हेमेंद्र सिंह के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके तीन बेेटे हैं, सबसे बड़ा बेटा यतेंद्र सिंह उप्र पुलिस में रायबरेली में तैनात है। बेटी नीतू की वृंदावन के पानीगांव में शादी हो चुकी है। हेमेंद्र सिंह छोटा था। उसकी शादी 8 दिसंबर 2022 को हुई। पत्नी पूजा गर्भवती है। बेटे ने परिवार से आखिरी बार मंगलवार रात बात की थी। रक्षाबंधन उसने घर पर ही आकर मनाने की बात कही थी। इसके साथ ही बहन नीतू को उपहार देने का वादा किया था। मगर, हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को पलभर में छीन लिया। एएसपी पुष्कर वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक पर परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के परिवार ने नेत्रदान किया है, जो कि सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed