{"_id":"68973101f5a5ae9a290fd61b","slug":"soldier-from-mathura-went-missing-in-disaster-at-dharali-in-uttarkashi-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी आपदा: धराली में लापता हुआ मथुरा का जवान, परिजनों को सता रही चिंता; सकुशल वापसी की कर रहे प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी आपदा: धराली में लापता हुआ मथुरा का जवान, परिजनों को सता रही चिंता; सकुशल वापसी की कर रहे प्रार्थना
Sat, 09 Aug 2025 04:59 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 09 Aug 2025 04:59 PM IST
सार
धराली में हुई आपदा में मथुरा निवासी सेना का जवान भी लापता है। सेना के जवान के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा हुआ है। हर कोई उनके सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है।
विज्ञापन
लापता सेना का जवान प्रेम सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी आपदा में मथुरा निवासी सेना का जवान भी लापता हो गया है। अब तक जवान के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है। परिजनों को चिंता सता रही है। ग्रामीण जवान की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
राया के सादाबाद रोड पर स्थित गांव नगला हर्राय निवासी प्रेम सिंह (20) अग्निवीर भर्ती से आर्मी में शामिल हुए थे। बताया गया कि पांच अगस्त को धराली में बादल फटने के दौरान प्रेम सिंह भी लापता हो गए। भाई नीरज और राजू ने बताया कि घटना के अगले दिन कंट्रोल रूम से लापता होने की सूचना मिली थी। उसके बाद कोई जानकारी नहीं हो सकी।

प्रेम सिंह 19 जून को दिल्ली से ट्रेनिंग के बाद गांव आए थे। उसके बाद वह वापस चले गए। जवान प्रेम सिंह के लापता होने के बाद घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है। ग्रामीण प्रेम सिंह के सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।
बड़े भाई भी नेवी में है तैनात
गांव नगला हर्राय निवासी जगदीश सिंह के पांच पुत्र हैं, जिस में प्रेम सिंह सबसे छोटे हैं। बड़ा बेटा धर्मेन्द्र भी नेवी में है, जो फिलहाल केरल में तैनात हैं।
ये भी पढ़ें: UP: रक्षाबंधन पर बेटा नहीं...आई उसकी लाश, दो दिन से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम