फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   soldier died of heart attack in Mathura

UP: हार्ट अटैक से फौजी की मौत...16 दिसंबर को छुट्टी लेकर आए घर, कुपवाड़ा में थी तैनाती

Tue, 23 Dec 2025 11:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:34 PM IST
सार

छुट्टी लेकर घर आए फाैजी की हार्ट अटैक से माैत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को साैंप दिया। वहीं, जवान की माैत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
soldier died of heart attack in Mathura
फाैजी की हार्ट अटैक से माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के रहने वाले फौजी की हार्ट अटैक से माैत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। सोमवार रात को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी। आनन-फानन में परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान के जिला डीग के पास्त निवासी पुष्पराज (28) अपने परिवार के साथ हाईवे क्षेत्र के एटीवी के पास कॉलोनी में रहते थे। उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। फिलहाल दंपती पर कोई संतान नहीं है। वह 45 राष्ट्रीय रायफल की मदर यूनिट 14 जाट में नायक के पद पर कुपवाड़ा में तैनात थे। 16 दिसंबर को वह छुट्टी लेकर घर पर आए थे। 
विज्ञापन


सोमवार शाम को उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया।पोस्टमार्टम के बाद  उनके शव को तिरंगा में लपेटकर डीग के लिए रवाना किया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि प्रथम दृश्यता हार्ट अटैक से मृत्यु होने का कारण माना जा रहा है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed