फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Soldier cremated with military honors

Mathura News: सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Soldier cremated with military honors
महावन। गांव नगला लोका निवासी सूबेदार देवकीनंदन का सैन्य सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम संस्कार हुआ। बड़े बेटे ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


देवकीनंदन (45) पुत्र भोपाली सन् 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में बतौर सूबेदार दी। शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर पैत्रिक गांव नगला लोका पचावर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी नीलम रो-रोकर बेसुध हो गई। वहीं आसपास के लोग जुटने लगे।

वह अपने पीछे दो बेटे, पत्नी व वृद्ध पिता को छोड़ गए। बड़ा बेटा प्रिंस 12वीं व छोटा पुत्र पीयूष 11वीं कक्षा में पढ़ता है। देवकीनंदन के बड़े भाई राजस्थान में इंस्पेक्टर व छोटा भाई यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। मेजर संदीप सिंह, सूबेदार गुलाब सिंह के साथ आई सैन्य टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन


एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी आशा चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, रालोद नेता जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भरंगर आदि भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बड़े पुत्र प्रिंस ने कहा कि वह भी पिता की तरह सेना में भर्ती होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed