फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Social Justice Yatra taken out on Kanshi Ram's birth anniversary

Mathura News: कांशीराम की जयंती पर निकाली गई सामाजिक न्याय यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Social Justice Yatra taken out on Kanshi Ram's birth anniversary
मथुरा। कांशीराम की जयंती पर निकाली गई सामाजिक न्याय यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि कांशीराम के सपनों को पूरा करने के लिए संपूर्ण भारत के एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक को एकत्रित करना होगा। यात्रा का महत्व बताते हुए कहा जब भारत में जातीय जनगणना और समान शिक्षा लागू होगी तो भारत का प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति राष्ट्रीय मुख्यधारा से चौमुखी स्तर पर जुड़ेगा यही मान्यवर के सपनों का भारत होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा कांशीराम के 89वें जन्मोत्सव पर रमेश सैनी संयोजक, सह संयोजक कौशल सिंह के नेतृत्व में कृष्णानगर बिजलीघर से सामाजिक न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। न्याय यात्रा के प्रारंभ से पूर्व समाजवादी पार्टी के विधायक राम अवतार सैनी नूरपुर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात बुद्ध वंदना फिर अपने पंचशील के उच्चारण के बाद सामाजिक न्याय यात्रा पातीराम मंदिर, आंबेडकर कॉलोनी, राधिका विहार, मंडी समिति चौराहा, महेंद्र नगर द्वारकेश नगर मुख्य मार्ग होते हुई इंद्रपुरी आंबेडकर भवन पहुंची।
विज्ञापन

मार्ग में सामाजिक न्याय यात्रा का स्वागत किया। विजय सिंह प्रेमी, पवन चतुर्वेदी, धनीराम बाबा, लुकेश कुमार राही, राजवीर सिंह, चित्रसेन मौर्य, आकाश बाबू, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार, अजय कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी, जनसेवक संजय, राजेश बाजना, मानिकचंद दिवाकर, रवि एडवोकेट, अशफाक आलम, जितेंद्र दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed