{"_id":"6a4e9a0d8c2819f5d00bb9f4","slug":"smiles-return-to-the-faces-of-retired-employees-following-payment-of-outstanding-dues-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106800-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान से चेहरों पर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान से चेहरों पर लौटी मुस्कान
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद ने वर्षों से लंबित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। बुधवार को नगर पालिका प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2.40 करोड़ रुपये के साथ जून माह के वेतन के 1.10 करोड का भुगतान किया गया।
इसके साथ ही तीन वर्षों में कर्मचारियों को करीब 7.25 करोड़ रुपये का भुगतान करके नगर पालिका कर्मचारियों के बकाया भुगतान मामले में पूरी तरह देनदारी मुक्त हो गई। पालिका पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित अन्य सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का सात करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा था। अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि राज्य वित्त आयोग से अतिरिक्त ग्रांट मिली थी। इसी धनराशि से 100 कर्मचारियों को 2.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। अब शासन से मिलने वाली धनराशि नगर के विकास, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च की जाएगी।
एसडीएम/ईओ अखिलेश कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी भुगतान नियमानुसार किए गए हैं। लेखाकार योगेंद्र रावत, राजीव यादव, सुरेंद्र अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, गिर्राज सिंह वाल्मीकि, सभासद श्वेता जैन, बच्चू सिंह, लक्ष्मीनारायण वाल्मीकि सौरभ, मनीष जैन, अनिल भातु आदि मौजूद रहे। संवाद