फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Smelly, insect-ridden food was distributed to children at an Anganwadi center.

Mathura News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटा कीड़े वाला बदबूदार पोषाहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Smelly, insect-ridden food was distributed to children at an Anganwadi center.
सौंख (मथुरा)। ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के गांव नगला अक्खा के आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को बच्चों को बांटे गए दलिये में घुन लगा था, जबकि दाल में कीड़े बजबजा रहे थे। पोषाहार के पैकेट खोलते ही उन्हें कीड़े रेंगते नजर आए। इस पर बच्चों के अभिभावकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

नगला अक्खा में सोमवार सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी ने आंगनबाड़ी में आए बच्चों व उनकी माताओं को पोषाहार के पैकेट वितरित किए। इसमें चने की दाल और दलिये में कीड़े और घुन लगे हुए थे। पैकेटों को खोला गया तो पोषाहार में कीड़े रेंगने लगे। यह देखकर बच्चों की माताओं ने पोषाहार लेने से इंकार कर दिया। पोषाहार लेने पहुंचीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पिछले तीन माह से पोषाहार बांटा ही नहीं था। जब पोषाहार देने के लिए कहा गया तो सोमवार को सड़ा हुआ पोषाहार बांट दिया। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अगर धोखे में कोई बच्चा यह पोषाहार खा लेता तो बीमार पड़ जाता। बच्चों के अभिभावकों ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सड़े हुए पोषाहार के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी का कहना है कि पिछले माह राशन सामग्री नहीं दी गई थी और इस माह भी 70 बच्चों का पोषाहार नहीं दिया गया। इस कारण वितरण में देरी हुई। खराब पोषाहार सामग्री की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच कराई जा रही है: डीपीओ
जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि ये मामला संज्ञान में आया है। सीडीपीओ योगेंद्र सिंह को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि प्रथम दृष्टया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही सामने आई है। अगर इतना खराब पोषाहार था तो बांटा क्यों गया। इस बिंदु पर भी गहराई से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed