{"_id":"69fe2f90bcfb35954f0a9294","slug":"smart-classrooms-research-facilities-in-rural-areas-mathura-news-c-369-1-mt11022-146031-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: देहात क्षेत्र में भी हैं स्मार्ट क्लास और शोध की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: देहात क्षेत्र में भी हैं स्मार्ट क्लास और शोध की सुविधा
विज्ञापन
मथुरा। राजकीय महाविद्यालय गोवर्धन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के पास बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर है। महाविद्यालय में बड़ी संख्या में सीटें रिक्त हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि विद्याथी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि नए सत्र में उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके। कॉलेज में बीए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, शारीरिक शिक्षा और मनोविज्ञान विषय उपलब्ध हैं।
बीएससी में छात्र-छात्राएं भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित विषय ले सकते हैं। वहीं कॉमर्स में सभी विषय अनिवार्य हैं। छात्र-छात्राओं को विवि की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा और शोध का केंद्र
महाविद्यालय उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। वर्तमान में यहां शोध की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां 2 छात्र पीएचडी कर रहे हैं।