फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Slight rise in Yamuna river water level

Mathura News: यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Slight rise in Yamuna river water level
मथुरा। बारिश के चलते यमुना नदी में पानी के प्रवाह में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं जनपद में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.5 मीटर नीचे चल रहा है। अप स्ट्रीम में अभी तक पानी का डिस्चार्ज भी 21 हजार क्यूसेक से नीचे चल रहा है। इससे तटीय इलाकों को छोड़कर यमुना की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अनुसार अप स्ट्रीम से अभी तक साधारण पानी डिस्चार्ज हो रहा है। गोकुल बैराज से भी उसी अनुपात में पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे अभी तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यमुना में ताजेवाला बांध से 21248 क्यूसेक, ओखला बैराज से 16616 क्यूसेक, गोकुल बैराज से 13367 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं यहां प्रयाग घाट पर यमुना 166 मीटर पर खतरे के निशान से 1.5 मीटर नीचे 164.5 मीटर पर बह रही है। गोकुल बैराज के अप स्ट्रीम में जलस्तर 163.55 मीटर एवं डाउन स्ट्रीम में जलस्तर 161.4 मीटर पर है।
विज्ञापन

--
यमुना में जलस्तर खतरे के नीचे काफी नीचे है। ताजेवाला बांध से गोकुल बैराज तक पानी का डिस्चार्ज भी साधारण स्थिति में है। अभी तक खतरे की कोई भी संभावना नहीं है। - नवीन कुमार, एक्सईएन, अपर खंड आगरा नहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed