फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Skin is getting scorched due to heat, number of patients in hospital increased

Mathura News: गर्मी से झुलस रही त्वचा, अस्पताल में बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Skin is getting scorched due to heat, number of patients in hospital increased
मथुरा। महर्षि दयानंद जिला चिकित्सालय में महिला का उपचार करती चिकित्सक। - फोटो : mathura
मथुरा। भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में ही त्वचा रोग से पीड़ित 260 मरीजों ने परामर्श लिया। चिकित्सकों ने मरीजों को बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मरीज तेज बुखार, थकान और उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। तेज धूप में त्वचा झुलसने के भी मरीज ज्यादा बढ़ गए हैं। चिकित्सक ने बताया कि तेज धूप में त्वचा झुलस रही है। इसके अलावा खाज-खुजली और लाल दाने त्वचा पर होने लगे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि त्वचा के मरीज पहले से दो गुने बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा देर तक तेज धूप में रहने से त्वचा पर इसका सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओपीडी में दाद, खुजली, लाल दाने के मरीजों को उपचार दिया गया है। अगर गर्मी में ज्यादा देर तक बाहर रहते हैं और पसीना आने से फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है। यह ज्यादातर पीठ, हाथ, बगल और जांघ पर होता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि त्वचा संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। सूरज की तपिश से दाद, खाज और खुजली के मरीज आ रहे हैं। सभी को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाद, खाज, खुजली के लक्षण
त्वचा पर गोल उभरे हुए लाल चकत्ते, लाल या गुलाबी रंग के हल्के चकत्ते, स्किन पर ब्राउन या ग्रे रंग के चकत्ते दिखना, चकत्तों पर खुजली होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed