फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Skin allergies are occurring due to intense sunlight, patients have increased by 20%

Mathura News: तेज धूप से त्वचा में हो रही एलर्जी, 20 फीसदी तक बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Skin allergies are occurring due to intense sunlight, patients have increased by 20%
मथुरा। जिला अस्पताल की ओपीडी में सीनियर डाॅक्टर को दिखाते मरीज।  - फोटो : mathura
मथुरा। गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही तेज धूप में एलर्जी से त्वचा का संक्रमण बढ़ गया है। लोगों के गर्दन, चेहरे और हाथ में छोटे-छोटे दाने निकल रहे हैं। स्थिति यह है कि गर्मी के चलते जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गई। ओपीडी में रोजाना 130 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने लोगों को धूप में नहीं निकलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। गर्मी बढ़ने से सनबर्न के चलते त्वचा में एलर्जी हो रही है। बहुत जरूरी होने पर ही धूप में निकलें। उन्होंने लोगों को धूप में निकलते समय चेहरे, गर्दन व हाथ को कपड़े से ढंकने की सलाह दी है। प्रतिदिन 130 से अधिक मरीज आ रहे हैं। गर्मी में त्वचा पर धूल चिपक जाती है। इसके कारण खुजली होने लगती है और दाद का रूप लेती है। इसके अलावा पसीना के कारण फंगल इंफेक्शन भी बढ़ता है।
विज्ञापन





बचाव के लिए यह करें
- चार-पांच लीटर पानी पिएं, हाथ-पैरों को ठंडे पानी से धोएं, धूप में निकलने से आधा घंटे पहले सनक्रीम लगाएं, शराब-तंबाकू का उपयोग और धूम्रपान न करें, बच्चों को सूरज ढलने के बाद ही बाहर खेलने दें, सलाद, रसदार फल खाएं, शिकंजी और लस्सी-छाछ पिएं, व धूप में निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed