फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Skills of students of council schools will be improved in prayer meeting

Mathura News: प्रार्थना सभा में निखारा जाएगा परिषदीय स्कूलों के छात्रों का कौशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Skills of students of council schools will be improved in prayer meeting
मथुरा। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सभी प्रधानाध्यापकों को नई व्यवस्था का क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना सभा में छात्रों से कहानी, गीत, रोचक तथ्य, कविता और समाचार पत्रों का पाठन कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने से छात्रों की झिझक खत्म होगी। उन्हें अपनी बात को सही तरीके प्रस्तुत करने की कला सीखने को मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वह इन क्रियाकलापों के लिए रोस्टर प्लान तैयार कर लें। प्रतिदिन की फोटो गूगल पर उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड करेंगे। फोटो में दिन, तारीख और स्थान भी अंकित रहेगा। फोटो का साइन 1 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। बीएसए ने बताया कि इस कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed