{"_id":"5718ce764f1c1bbc638b4a05","slug":"six-injured-in-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर चार हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर चार हादसों में छह घायल
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
हादसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए चार हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुरुवार तड़के चार बजे बोलेरो पिकअप गाड़ी डब्लूबी 19 एच 2533 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। राया थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 112 के निकट आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बोलेरो में सवार हीरा सिंह, परमजीत कौर और सरबरी कौर निवासी तलवाड़ा झील जिला हनुमानगढ़ घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने इन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।
यहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। दूसरा हादसा भी गुरुवार तड़के राया थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 111 के निकट हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी यूपी 77 टी 4979 आगे चल रहे आयशर कैंटर से टकरा गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
तीसरा हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप गुरुवार सुबह पांच बजे हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही टाटा सफारी कार एचआर 36 डब्लू 0100 आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 14 बीएस 0052 से टकरा गई। इसमें सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चौथा हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 133 के समीप गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रहा ट्रक यूपी 21 एएन 7187 अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।