फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sisters' Rakhis to Adorn Banke Bihari's Wrist

Mathura News: बांकेबिहारी की कलाई पर सजेंगी बहनों की राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sisters' Rakhis to Adorn Banke Bihari's Wrist
वृंदावन। रक्षाबंधन पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर में इस बार भी भाई-बहन के स्नेह का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। देश-विदेश से श्रद्धालु बहनें अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी जी के लिए राखियां लेकर आएंगी। मंदिर में सुबह से शाम तक दोनों समय बहनों की ओर से लाई गई राखियां ठाकुरजी की कलाई पर सजाई जाएंगी। कई बहनें वर्षों से अपने सामने ठाकुरजी को सेवाधिकारी के जरिए राखी बंधवाती आ रही हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन मंदिर के सेवायत गोस्वामी श्रद्धालु बहनों की ओर से लाई गई राखियां ठाकुरजी को अर्पित कराएंगे। इनमें सामान्य राखियों के साथ सोने और चांदी की राखियां भी शामिल होंगी। आसपास के क्षेत्रों के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से भी राखियां पहुंचेंगी। विदेशों में रहने वाली बहनें ने भी ठाकुरजी के लिए राखियां और अपनी पाती भेजी। सेवायत गोस्वामी विदेशों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आई बहनों की पाती ठाकुरजी को सुनाएंगे। वहीं रक्षाबंधन पर मंदिर आने वाली बहनों के लिए भी विशेष सेवा की जाएगी। सेवाधिकारी बहनों की झोली में मंदिर की ओर से उपहार डालेंगे। ठाकुरजी को राखी बांधने के बाद उपहार पाकर बहनें इसे ठाकुरजी के आशीर्वाद के रूप में ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

घेवर और फैनी का लगेगा भोग
रक्षाबंधन पर ठाकुरजी को पर्व विशेष के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। घेवर, फैनी और केसरिया घेवर सहित विभिन्न व्यंजन भोग में शामिल होंगे। मंदिर की परंपरा के अनुसार ठाकुरजी को भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed