{"_id":"68093af7b44b0594510f3567","slug":"sister-in-law-reached-the-police-station-with-her-mother-brother-in-law-is-out-of-reach-mathura-news-c-29-1-mtr1013-386059-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल पहुंचे दामाद ने की ऐसी हरकत, सास-ससुर के उड़े होश...जमाई की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुराल पहुंचे दामाद ने की ऐसी हरकत, सास-ससुर के उड़े होश...जमाई की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 24 Apr 2025 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:48 AM IST
सार
दामाद बाइक से ससुराल आया। उसने छोटी बेटी को अपनी बातों में फंसाया और उसे अपने साथ ले गया। बेटी के न मिलने पर परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव से तीन सप्ताह पूर्व एक साली अपने जीजा के साथ चली गयी थी। पुलिस उसकी तलाश में छाता व फरीदाबाद सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार सुबह 11 बजे साली मां के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है। जीजा अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
30 मार्च की सुबह करीब 10 बजे जीजा मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल आया था। सास दामाद और बेटी को घर पर छोड़कर खेत पर काम करने चली गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि जीजा साली को ले गया था। शाम करीब 6 बजे जब वह खेत से लौटीं तो पता चला कि दामाद अलमारी से रुपये और जेवरात भी ले गया।
बताया कि आरोपी के साथ पांच वर्ष पूर्व उन्होंने बड़ी बेटी की शादी की थी। पुलिस जीजा की तलाश में जुटी है। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के डर से साली मां के साथ थाने पहुंच गई।