फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sindhis left for Jhulelal Tapobhoomi Divya Darshan Yatra

Mathura News: झूलेलाल तपोभूमि दिव्य दर्शन यात्रा पर रवाना हुए सिंधीजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sindhis left for Jhulelal Tapobhoomi Divya Darshan Yatra
झूलेलाल चालिया महोत्सव के लिए रवाना होते भक्तगण।
मथुरा। झूलेलाल चालिया महोत्सव के अंतर्गत द्वितीय श्री झूलेलाल वरुणदेव तपोभूमि दिव्य दर्शन यात्रा पर मथुरा के सिंधीजन मंगलवार को हरियाणा के सोहना के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक किशोर इसरानी ने बताया कि गुरुग्राम के सोहना में एक प्राचीन सिद्धपीठ झूलेलाल वरुणदेव की तपोभूमि पावन नंगली धाम है, जो 300 साल से भी ज्यादा पुराना है, जिसकी यात्रा की शुरूआत गत वर्ष हुई थी। इसी क्रम में महाराज स्वामी पंडित मोहनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के लगभग पांच दर्जन से ज्यादा सिंधीजन गोवर्धन रोड कृष्णा आर्चिड से बस द्वारा हरियाणा के सोहना के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजिका एडवोकेट अनीता चावला ने बताया कि प्राचीन भारतीय संस्कृति और सिंधु सभ्यता से जुड़े सिंधीजन अपने इष्टदेव वरुणावतार भगवान झूलेलाल की तपोभूमि देखने के लिए काफी समय से उत्सुक थे। इस अवसर पर सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, जितेंद्र लालवानी, झामनदास नाथानी, रमेश नाथानी, गीता नाथानी, रमेश केवरानी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed