फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Signboard and Tree Toppled by Storm

Mathura News: आंधी से धराशायी हुआ साइन बोर्ड और पेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Signboard and Tree Toppled by Storm
छाता से गोवर्धन चौराहे पर साइन बोर्ड के नीचे दबी इको कार। 
छाता। नगर व देहात क्षेत्र में आई आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कस्बे के गोवर्धन चौराहे पर लगा साइन बोर्ड भरभराकर गिर पड़ा, इसकी चपेट में सवारियों से भरी एक इको गाड़ी आ गई। वहीं नेशनल हाईवे-19 पर बिजली घर के समीप पेड़ उखड़कर गिरने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी के दौरान छाता के गोवर्धन चौराहे पर लगा लोहे का साइन बोर्ड टूटकर सड़क पर आ गिरा। उस समय शेरगढ़ से सवारियां लेकर राजस्थान जा रही एक इको गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। चालक ने बताया कि आंधी तेज होने के कारण उसने गाड़ी सड़क के किनारे रोकी हुई थी तभी हादसा हो गया। बोर्ड से गाड़ी की छत क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उसमें सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। कोतवाली पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया तो बरसाना चौराहे तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर बोर्ड के नीचे से निकलते दिखे। करीब दो घंटे बाद क्रेन की मदद से बोर्ड को हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं छाता बिजली घर के पास कई पेड़ जड़ से उखड़कर हाईवे पर जा गिरे। इससे हाईवे की तीन में से दो लेन बंद हो गईं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों की सहायता से पेड़ों को रास्ते से हटाया। काफी समय बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed