फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shyam visits Congress office after 33 years

Mathura News: 33 वर्ष बाद कांग्रेस दफ्तर पहुंचे श्याम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shyam visits Congress office after 33 years
मथुरा। वर्ष 1993 में कांग्रेस छोड़कर तिवारी कांग्रेस में गए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा पार्टी में लौट आए हैं। 33 साल बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। सोमवार को पूर्व मंत्री ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की। इसमें शर्मा ने संघर्ष का संकल्प जताया जबकि धनगर ने वोट चोरी के आरोप को दोहराते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

सेठवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस से ही लोकतंत्र और संविधान बचाने की उम्मीद है। मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर विरोध प्रदर्शन में जेल गए कार्यकर्ताओं ने साबित किया है कि कांग्रेस का खून डरता नहीं है। उनके अनुभव और कार्यकर्ताओं के जोश से सत्ता की ईंट से ईंट बजा देंगे। मुकेश धनगर ने कहा कि पुलिस की लाठियां और जेल की सलाखें कांग्रेस की आवाज नहीं दबा सकतीं। उन्होंने नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया। छाता के गांव फालैन निवासी रामवीर चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। इस दौरान जेल से रिहा हुए अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजेश कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा, राजन पाठक, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सैना, प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed