{"_id":"d939bef6403d09c8ee7ca36f6f7c237c","slug":"shrimadbhagvat-messenger-of-world-peace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत विश्व शांति का संदेश वाहक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत विश्व शांति का संदेश वाहक’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ पर भव्य शोभायात्रा निकाली। भागवत मिशन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रहे आयोजन में व्यासपीठ से भागवताचार्य गौरव कृष्ण प्रवचन कर रहे हैं।
गौरव कृृष्ण ने महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण आत्मिक शांति और प्रभु की शरणागति देने वाला है। श्रीमद्भागवत एक व्यक्ति से लेकर संपूर्ण राष्ट्र और विश्व की सुख शांति का सच्चा संदेश वाहक है। इस महापुराण में भगवान की पावन लीलाओं का वर्णन है, जिससे जीव को परमानंद की प्राप्ति होती है। इससे पूर्व भागवतजी की भव्य मंगल कलश शोभायात्रा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न बाजारों से होती हुई कथा स्थल ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अतुलकृष्ण गोस्वामी, बिहारीलाल वशिष्ठ, सतीश पवार, शशि पवार, प्रतिभा जाधव आदि उपस्थित थे।