{"_id":"5827639b4f1c1ba16fb3b1db","slug":"shrikant-sharma-speak-about-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा परेशान हैं मायावती और मुलायम: श्रीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा परेशान हैं मायावती और मुलायम: श्रीकांत
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक ने कालाधन पर कुंडली मार बैठे लोगों की नींद उड़ा दी है। यूपी में मुलायम, माया और अजित सिंह बेचैन हो गए हैं। अब नोट के साथ देश भी बदल रहा है।
शनिवार को हनुमान वाटिका में भाजपा के युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के नोट बंदी के निर्णय के कारण देश भर के भ्रष्टाचारी, कमीशनखोर, हवाला कारोबारी और टैक्स चोरों में खलबली मच गई है। आम आदमी, ईमानदार इस फैसले का स्वागत कर रहा है। आम आदमी देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट है।
उन्होंने कहा कि जिस ओर प्रदेश का युवा चलेगा, उसी ओर उत्तर प्रदेश चलेगा। युवा ही इस देश और प्रदेश की दिशा तय करने में लगा है। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, रघुराज सिंह, मनोज राघव, चौधरी लक्ष्मीनारायण, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, डा.डीपी गोयल, प्रणतपाल सिंह, अजय कुमार पोइया, एसके शर्मा, कारिंदा सिंह, डा. देवेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक खगेंद्र सिंह ने स्वागत और संचालन केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
रविंद पांडेय, चेतन मलिक, अभिषेक गौतम, केशव मुखिया, सौरभ जैन, दीपक बड़गुर्जर, हरेश गौड़, दीपक चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, सत्यपाल सिंह, राजवीर सिंह, राजीव राज पाठक सहित जिला इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गुटबाजी की भेट चढ़ा सम्मेलन
भाजपा का युवा सम्मेलन पार्टी की गुटबाजी की भेंट चढ़ गया। गुटबाजी के चलते न केवल प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का आगमन टला, बल्कि पर्याप्त भीड़ भी नहीं जुट सकी। एक गुट ने जहां कार्यक्रम को असफल करने में ताकत लगाई तो दूसरा गुट कार्यक्रम के आयोजन में जुटा रहा। इस सम्मेलन के लिए जिला संयोजक की घोषणा के विरोध के साथ ही तय हो गया था कि पार्टी की गुटबाजी इस सम्मेलन पर भारी पडे़गी। जुबलीपार्क में होने वाला सम्मेलन हनुमान वाटिका में कराया गया।
मंच पर नहीं दिया युवाओं को स्थान
सम्मेलन युवाओं का था लेकिन मंच पर उन्हें स्थान नहीं मिल सका। प्रदेश युवा संगठन में महामंत्री कुंवर सिंह को सूचना तक नहीं दी गई। युवा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह को भी मंच पर जगह नहीं मिली।