{"_id":"68166b6da21742c874096a4f","slug":"shrihit-harivansh-mahaprabhus-appearance-festival-was-celebrated-with-great-pomp-mathura-news-c-369-1-mt11010-129031-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: धूमधाम से मनाया श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का प्राकट्योत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: धूमधाम से मनाया श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का प्राकट्योत्सव
विज्ञापन
भजन करते हुए।
- फोटो : संवाद
वृंदावन। श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का प्राकट्योत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। बड़े रास मंडल में आयोजित इस उत्सव में देशभर से आए संतों, गोस्वामी परिवारों और भक्तों ने भाग लिया।
सुबह ठाकुरजी के श्रीविग्रह का विधिवत महाभिषेक कर उन्हें विशेष शृंगार धारण कराया गया। इसके बाद रसिक भक्तों द्वारा मंगल बधाइयों का गायन किया गया। मंदिर को पीले वस्त्रों और पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया। सेवायतों ने समाज गायन एवं श्रीहित वाणी का सस्वर पाठ कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
शाम को ठाकुरजी को दिव्य फूल बंगले में विराजमान करवाया गया, जहां उन्हें पीत वस्त्र पहनाकर खीर और मोहनथाल का विशेष भोग अर्पित किया गया। ब्रज की पारंपरिक सखी-समाज द्वारा ढांढी-ढांढिन नृत्य प्रस्तुत किया गया जो उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन
टिकेत अधिकारी राधेश लाल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, छोटी सरकार से गुड्डू गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी सहित चार संप्रदायों के अध्यक्ष फूल डोल दास महाराज, नवलगिरी महाराज, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, घमंडदेवाचार्य महाराज, रसिक माधव दास महाराज, संत कुलबेंदर दास महाराज, कनिका प्रसाद, राम किशोर अग्रवाल, मोहिनी शरण महाराज आदि मौजूद थे।