फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Ram's procession began...the townspeople were delighted.

Mathura News: श्रीरामजी की निकली सवारी...नगरवासी हुए निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's procession began...the townspeople were delighted.
श्री बाल रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई राम बारात में कमेटी के पदाधिकारी।
मथुरा। बाल रामलीला कमेटी की ओर से निकाली जाने वाली ऐतिहासिक श्रीराम बरात शनिवार को धूमधाम से निकाली गई। श्रीरामजी अपने तीनों भाइयों के साथ सज-धजकर निकले तो नगरवासी उनके स्वागत के लिए आतुर दिखाई दिए। राम बरात शाम पांच बजे सरस्वती कुंड स्थित रामवाटिका से पूजन के बाद आरंभ हुई, जो अग्रसेन चौराहा, कच्ची सड़क, लाल दरवाजा, चौक बाजार, रामभरोसे चीते गुरु मार्ग भ्रमण करती हुई राम बरात होली गेट स्थित जनकपुरी पहुंची, जहां भव्य स्वागत किया गया। इस बार 100 से अधिक झांकियां शामिल की गईं हैं।
विज्ञापन

राम बरात मसानी से आरंभ होकर प्रमुख मार्ग चौक बाज़ार, स्वमी घाट, विश्राम घाट, छत्ता बाजार, होकर होली गेट जनकपुरी पहुंची। ढोल, बैंडबाजे, घोड़ों, रथों के साथ निकली बरात का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। बरात में आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री बाल रामलीला कमेटी के प्रधानमंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी व उपसभापति पंकज शर्मा ने बताया कि इस बार राम बरात में 8 बैंड, ढोल, नफीरी शामिल रहे, जो रामधुन और देश भक्ति गीत बजा रहे हैं। राम बरात में श्रीराम के जयकारों के साथ ही भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान सभापति विशनदयाल सर्राफ, उपसभापति सुरेंद्र चौधरी, पंकज शर्मा, उपप्रधानमंत्री योगेन्द्र गोयल, विकास वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, निरीक्षक गुड्डू अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, शुभम बंसल, कृष्णा चतुर्वेदी, योगेश आवा, सोहनलाल शर्मा, पीपी शर्मा, मनोज शर्मा, आशीष माहेश्वरी, महेंद्र दत्त आचार्य, श्याम शर्मा, रोहित सराफ, नारायण शर्मा, सुरेंद्र खोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह झांकी रहीं आकर्षण का केंद्र
इसमें बांकेबिहारी, श्रीनाथ जी, खाटू श्याम, गरुण विष्णु, गोचारण की झांकी, यमुना जी, महाकाल, राधा कृष्ण, झूला, द्वारिकाधीश, धनुष यज्ञ, नरसिंह अवतार की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed