फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Ram became the groom, and the townspeople became the wedding guests.

Mathura News: दूल्हा बने श्रीराम, नगरवासी बने बराती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram became the groom, and the townspeople became the wedding guests.
राम बरात में मौजूद पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह अन्य।
राधाकुंड। प्रभु श्रीराम दूल्हा बनकर भाइयों के साथ नगर में निकले तो नगरवासी बराती बन गए। प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न घोड़े पर सवार होकर दर्शकों का मन मोह रहे थे। मार्ग को बिजली की झालरों व पुष्पों से सजाया गया। पुष्प वर्षा कर लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। दर्जनभर झांकियां बरात के साथ चल रहीं थीं।
विज्ञापन

मिश्रा मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान से प्रभु श्रीराम की बरात प्रारंभ हुई। यह साक्षी गोपाल मंदिर, राधारानी परिक्रमा मार्ग, जवाहर चौक, जोशी मोहल्ला, स्टेट बैंक तिराहे होती हुई रामलीला मैदान में बनी जनकपुरी पहुंची। बरात में श्री राम दरबार, महादेव, राधा-कृष्ण, देवी मां, काली मैया, परशुराम, गिरिराजजी की झांकी, भूत प्रेत, वामन भगवान, वानर सेना, रक्षा दल आदि झांकियां शामिल रहीं। जनकपुरी में मुनि वशिष्ठ, विश्वामित्र व राजा दशरथ सहित बरातियों का स्वागत राजा जनक द्वारा किया गया। इसके बाद श्री राम व माता जानकी के विवाह उत्सव की लीला का मंचन किया गया। बरात में मोदी राम शर्मा, भोला दुबे, जगन्नाथ उपाध्याय, पीयूष कौशिक, छैल बिहारी गोस्वामी, प्रतीक जोशी, महेशी गोस्वामी, अवध विहारी गोस्वामी, कन्हैया गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed