फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmasthan Idgah episode President of Narayani Sena gave an application Movement of people should be stopped at the site of Idgah

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: नारायणी सेना के अध्यक्ष ने दिए प्रार्थना पत्र- ईदगाह स्थल पर रोका जाए लोगों का आवागमन

Fri, 27 May 2022 08:30 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 27 May 2022 08:30 PM IST
सार

नारायणी सेना के अध्यक्ष ने न्यायालय के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ईदगाह स्थल पर लोगों का आवागमन रोकने की मांग की है, ताकि वहां पर मौजूद साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सके। साथ ही अदालत से यह भी कहा है कि ईदगाह सर्वे के लिए अधिवक्ता कमीशन नियुक्त किया जाए।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan Idgah episode President of Narayani Sena gave an application Movement of people should be stopped at the site of Idgah
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण में नारायणी सेना के अध्यक्ष ने अदालत में तीन प्रार्थना पत्र दिए हैं, जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ईदगाह स्थल पर लोगों का आवागमन रोकने के अलावा अधिवक्ता कमीशन गठित करने की भी मांग की है।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में दावा करने वाले नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में शुक्रवार को तीन प्रार्थना पत्र दाखिल किए। इनमें उन्होंने न्यायालय के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ईदगाह स्थल पर लोगों का आवागमन रोकने की मांग की है, ताकि वहां पर मौजूद साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सके। साथ ही अदालत से यह भी कहा है कि ईदगाह सर्वे के लिए अधिवक्ता कमीशन नियुक्त किया जाए।

विज्ञापन

मनीष यादव ने कुछ दिन पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण के सभी केसों को जल्द निस्तारित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर हाईकोर्ट ने सभी केस चार माह के अंदर निस्तारित करने के आदेश निचली अदालत को दिए थे। इसके बाद मनीष यादव ने शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में अलग-अलग तीन प्रार्थना पत्र दाखिल किए। इनमें उन्होंने ईदगाह परिसर का अधिवक्ता कमीशन द्वारा सर्वे कराए जाने की मांग की है।

उन्होंने अदालत से प्रार्थना की है कि इस सर्वे में दो जूनियर अधिवक्ताओं को भी सहायक कमिश्नर के रूप में शामिल किया जाए। इसके साथ मांग की है कि सर्वे तक उक्त स्थल पर लोगों का आवागमन भी रोका जाए। प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश तक ईदगाह परिसर क्षेत्र में आवागमन रोका जाए। सर्वे के समय जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी शामिल किया जाए। उनके अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि सभी प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने एक जुलाई की तिथि तय की है।

बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे ठाकुर केशवदेव का विग्रह होने का दावा

औरंगजेब ने ठाकुर केशवदेव के विग्रह को मथुरा के मूल मंदिर से उठाकर आगरा में लाल किले के निकट बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफन कर दिया था। यह विग्रह आज भी सीढ़ियों के नीचे दफन है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में एक दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दाखिल किया।

इसमें उन्होंने मांग की कि उक्त विग्रह को वहां से निकाल कर मथुरा में जहां ईदगाह है उस स्थान पर प्राण-प्रतिष्ठित किया जाए। अदालत ने दावे को सुनने के बाद वापस कर दिया। पक्षकार को बताया कि वे पहले 80 सीपीसी को नोटिस दें, उसके बाद दावा दाखिल किया जाएगा।

दावा दाखिल करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने बताया कि चूंकि हमने अपने दावे में केंद्रीय सचिव पुरातत्व विभाग को भी पार्टी बनाया था इसलिए अदालत ने हमें 80 सीपीसी का पहले नोटिस दिए जाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed