फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmashtami Devotees gathered in Mathura to visit Kanha

Shri Krishna Janmashtami 2022: कान्हा के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का सैलाब, 50 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु

Fri, 19 Aug 2022 07:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Aug 2022 07:32 AM IST
सार

कन्हैया के दर्शन के लिए लाखों लोगों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। पिछले कई दिन से मथुरा की सड़कों पर भक्तों की मौजूदगी है। दिन भर ये भक्त मथुरा के मंदिरों की परिक्रमा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami Devotees gathered in Mathura to visit Kanha
कान्हा के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही 10 लाख से अधिक लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए हैं। इस स्थिति में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुख्य द्वार पर दिन भर भीड़ उमड़ती रही। भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। 

विज्ञापन


कन्हैया के दर्शन के लिए लाखों लोगों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। पिछले कई दिन से मथुरा की सड़कों पर भक्तों की मौजूदगी है। दिन भर ये भक्त मथुरा के मंदिरों की परिक्रमा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को इन भक्तों का हुजूम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर देखने को मिला। मुख्य द्वार से प्रवेश के लिए लंबी लाइनें लग गई। भीड़ का सैलाब इस कदर था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भागवत भवन तक पहुंचने में लोगों को लंबा वक्त लग रहा था। सुरक्षा कारणों से की जा रही चेकिंग के चलते मुख्य द्वार के बाहर लाइनों में लगी भीड़ के चलते पोतराकुंड से लेकर रेलवे लाइन तक का मार्ग भक्तों से पट गया।
विज्ञापन


यह स्थिति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन होती है लेकिन इस बार एक दिन पहले ही करीब 10 लाख भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए हैं। खुफियातंत्र का मानना है कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए करीब 25 से 30 लाख लोगों की मौजूदगी रहने का आंकलन किया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि जन्माष्टमी से पहले आ चुके भक्तों को मिलाकर यह संख्या 50 लाख तक पहुंच सकती है। इसी को ध्यान रखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन के साथ मथुरा-वृंदावन नगर निगम तैयारियों में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों के स्वागत के लिए सज गई कन्हैया की नगरी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश विदेश से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को आ रहे भक्तों के लिए उनकी जन्मस्थली को सजा दिया गया है। मथुरा के सभी प्रवेश द्वारों पर साज सज्जा की गई है। तिराहे और चौराहों को भी भव्य स्वरूप दिया गया है।


शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साक्षी बनने के लिए लाखों भक्तों की मौजूदगी मथुरा में रहेगी। इन भक्तों के स्वागत की संपूर्ण तैयारियां नगर निगम और ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने की हैं। शहर के सभी प्रवेश मार्ग सजाए गए हैं। नेशनल हाईवे से जुडे़ मार्गों को सुंदर बनाया गया है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर विद्युत और कपडे़ की सजावट की गई है। रात के वक्त शहर की आभा अद्भुत नजर आ रही है। कृष्ण भक्त भी शहर का यह दृश्य देख चकित हैं। नगर निगम ने साफ सफाई में पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के सभी प्रमुख मार्ग और खासकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में सफाई के विशेष प्रबंध हैं। बिजली की सजावट देखते ही बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed