फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna birthplace temple illuminated with light of 1008 lamps in Mathura

Mathura: 1008 दीपों की ज्योति से जगमगाया श्रीकृष्ण जन्मस्थान, हर्षोल्लास से मनाया गया दीपदान-रंगोली उत्सव

Sat, 11 Nov 2023 09:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 09:56 PM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान 1008 दीपों की ज्योति से जगमगा उठा। यहां दीपदान और रंगोली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। 

विज्ञापन
Shri Krishna birthplace temple illuminated with light of 1008 lamps in Mathura
रोशनी से जगगाता श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिवाली महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को श्री केशवदेव मंदिर में दीपदान-रंगोली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। ठाकुर केशवदेव का अनुपम शृंगार, भव्य पुष्प बंगला व रंगोली सजाई गई। संपूर्ण मंदिर में दीप सज्जा की गई।

विज्ञापन


शनिवार शाम 7 बजे महापौर विनोद अग्रवाल, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम केशव देव मंदिर में दीप जलाकर दीपोत्सव यात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों की मधुर ध्वनि, संतों के उद्दाम नृत्य-संकीर्तन के मध्य श्रीगिरिराज, योगमाया, श्रीगर्भ गृह मंदिर व श्रीभागवत-भवन मंदिर में दीप जलाए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

Shri Krishna birthplace temple illuminated with light of 1008 lamps in Mathura
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपदान-रंगोली उत्सव - फोटो : अमर उजाला
श्रीकेशव देव प्रांगण व लीलामंच प्रांगण में मंदिरों से लाई गई ज्योति से 1008 दीपकों से मंदिर को दीप्तिमान किया गया। संपूर्ण परिसर भव्य विद्युत प्रकाश से जगमग हो उठा। साथ ही भागवत भवन में हनुमानजी के श्री विग्रह का अभिषेक कर विशिष्ट शृंगार किया गया। मुख्य अधिशासी राजेश पांडेय, उप मुख्य अधिशासी अनुराग पाठक, विजयबहादुर सिंह, अनिल, राजीव गुप्ता, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed