फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shri krishna birth place and kusum sarovar in mathura to be made more attractive through light and sound system

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्म स्थान व कुसुम सरोवर का आकर्षण बढ़ाएगा लाइट एंड साउंड सिस्टम

Fri, 03 Sep 2021 08:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Sep 2021 08:49 PM IST
सार

बैठक में शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि लाइन एंड साउंड कार्यक्रम से जन्मस्थान और अधिक आकर्षित हो जाएगा। इसमें यमुना जी को पहाड़ों से निकलता हुए दिखाया जाएगा। इसके पश्चात ब्रज में जन्म लेना बड़े गौरव की बात है, जिसमें रसखान का छंद मनुष्य हो तो वही रखखान पढ़ा जाएगा।

विज्ञापन
shri krishna birth place and kusum sarovar in mathura to be made more attractive through light and sound system
श्री कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर लाइट एंड साउंड शो और कुसुम सरोवर पर म्यूजिकल फाउंडेशन शो के प्रजेंटेशन के संबंध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीएम नवनीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष एमवीडीए नगेंद्र प्रताप, ओएसडी क्रांतिशेखर सिंह, जन्मभूमि से गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के साथ अनेक अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बैठक में शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि लाइन एंड साउंड कार्यक्रम से जन्मस्थान और अधिक आकर्षित हो जाएगा। इसमें यमुना जी को पहाड़ों से निकलता हुए दिखाया जाएगा। इसके पश्चात ब्रज में जन्म लेना बड़े गौरव की बात है, जिसमें रसखान का छंद मनुष्य हो तो वही रखखान पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन


वासुदेव जी द्वारा श्रीकृष्ण को गोकुल पहुंचाना, शेषनाग द्वारा उनके ऊपर छतरी बनाना, यमुना जी का चरण स्पर्श करना, गोकुल में बधाई गाना, बालपन में आने वाले राक्षसों का वध करना, ब्रह्मा जी को लीला दिखाना, इंद्र का घमंड तोड़ना, कृष्ण और बलराम को मथुरा का न्यौता भेजना, अखाडे़ में पहलवानों को हराना, कंस का वध भी लाइट शो का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण का मित्र के प्रति आचरण, महाभारत से पूर्व शांतिदूत बनकर जाना, राधा के साथ कृष्ण जी को भी दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रजेंटेशन पर सुझाव मांगे गए हैं। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने देवताओं और नारद जी का उल्लेख करने के साथ ब्रज की होली एवं फूलों की होली को भी शामिल करने का सुझाव दिया। एमवीडीए के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने कार्यक्रम का प्रारंभ यदा-यदा ही धर्मस्य, श्लोक से करते हुए कृष्ण के विराट रूप के दर्शन कराए जाने की बात कही। एमवीडीए ओएसडी क्रांतिशेखर सिंह ने कृष्ण के मुख्य में ब्रह्मांड दर्शाने के साथ राधा को विशेष महत्व दिया जाए। डीएम द्वारा ब्रज के साथ अनेक भाषाओं में रूपांतरित करने का भी सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed