{"_id":"663a2f76d3eec2e03f0be1e5","slug":"short-circuit-has-been-found-to-be-cause-of-fire-in-wood-market-in-raya-mathura-2024-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से लगी थी राया सब्जी मंडी में आग, लाखों का नुकसान; रेल व सड़क यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से लगी थी राया सब्जी मंडी में आग, लाखों का नुकसान; रेल व सड़क यातायात प्रभावित
Tue, 07 May 2024 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 May 2024 07:11 PM IST
सार
मथुरा में राया सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। रेल व सड़क यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
मथुरा में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से लगी थी राया सब्जी मंडी में आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के काठ बाजार में सोमवार देर रात लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। रेलवे लाइन के सहारे रखे 43 सब्जी, हलवाई, चायवालों के खोखे इस घटना में जलकर खाक हो गए। दुकानदारों का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। इधर, आगजनी की घटना की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। दो घंटे तक राया स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन रोका गया। स्टेशन पर आने वाली सवारी व माल गाड़ियों को जहां-तहां खड़ा किया गया।
विज्ञापन
घटना राया थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी काठ बाजार की है। बताया जा रहा है कि देर रात 11 बजे के करीब सब्जी मंडी में लगे विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट हुआ। उसकी चिंगरी और केबल की प्लास्टिक आग के साथ खोखों के ऊपर गिरने लगी। इससे उनमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। राहगीरों द्वारा शोर करने पर आग लगने की जानकारी होते ही घरों में सोते लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अशोक कुमार मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। घटना के एक घंटे बाद पहुंची दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक सभी दुकानें जलकर खाक हो गईं। दुकानदार पवन अग्रवाल, रामू भट्ट, कालीचरण अग्रवाल, भूरा शर्मा, टिल्ला अग्रवाल, रंजीत, अवधलाल, अमरचंद, अशोक, शीलेन्द्र, किशन, वीरपाल, आजाद, भोला, चन्दा आदि लोग सब्जी, हलवाई, चाय आदि की दुकान चलाकर परिवार को पाल रहे थे।