फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shop operator beaten for not changing book, injured

Mathura News: किताब न बदलने पर दुकान संचालक को पीटा, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shop operator beaten for not changing book, injured
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र में किताब बदलने को लेकर युवकों ने दुकान संचालक की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवकों को आगरा रेफर किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के किशोरी रमण शिक्षण संस्थान मार्ग पर कॉलेज बुक डिपो के नाम से स्टेशनरी की दुकान है। शनिवार सुबह 11 बजे डैंपियर नगर के गुप्ता कुंज निवासी शाहरुख अब्बासी पुत्र एहसान दो साथियों के साथ किताब बदलने के लिए यहां पहुंचा था। दो माह पहले खरीदी किताब को लेकर स्टेशनरी संचालक और युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने दुकान संचालक की जमकर पिटाई कर दी। दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने आगरा रेफर किया है। पुलिस ने एक आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed