{"_id":"683f51a9613978407d0ba2d5","slug":"shivank-sports-and-premier-aquatech-won-the-match-mathura-news-c-369-1-mt11008-130564-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शिवांक स्पोर्ट्स और प्रीमियर एक्वाटेक ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शिवांक स्पोर्ट्स और प्रीमियर एक्वाटेक ने जीता मैच
विज्ञापन
सीपी क्रिकेट स्टेडियम में केपीएल मैच में खेलते खिलाड़ी।
मथुरा। सीपी क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट एकेडमी फॉर एक्सीलेंस द्वारा केपीएल सीजन-2 का आयोजन चल रहा है। पहला मैच शिवांक स्पोर्ट्स मेरठ और बलदेव ब्लास्टर के मध्य खेला गया।
मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के रणजी ट्रॉफी सिलेक्टर परमार प्रथमेश रमणीकभाई रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया। बलदेव ब्लास्टर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें विनय भारद्वाज ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवांक स्पोर्ट्स मेरठ ने 18 ओवर में 92 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन कुमार चुने गए।
दूसरा मैच लेंस स्पोर्ट्स और प्रीमियर एक्वाटेक पैंथर्स के मध्य खेला गया। प्रीमियर एक्वाटेक पैंथर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा उतरी लेंस स्पोर्ट्स ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना कर मैच जीत लिया। जिसमें लवकुश बघेल ने 59 रन और नवदीप ने 56 बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच अंशु यादव रहे। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह, शमशाद अली, नीरज, मनीष चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद