{"_id":"6ab2d53a95432c48c30a77e8","slug":"shiva-a-devotee-of-cows-has-embarked-on-a-dandavat-yatra-a-journey-undertaken-by-prostrating-at-every-step-from-shri-krishna-janmabhoomi-to-delhi-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104370-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से दिल्ली तक दंडवत यात्रा पर निकले गोभक्त शिवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से दिल्ली तक दंडवत यात्रा पर निकले गोभक्त शिवा
विज्ञापन
वृंदावन। गोसंरक्षण एवं गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग के लिए बलदेव निवासी गोभक्त शिवा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से दिल्ली तक दंडवत यात्रा पर हैं। वृंदावन पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा 151 किलोमीटर तय कर नई दिल्ली पहुंचेगी।
4 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा 108 दिन में दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान शिवा केवल जल व फल ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, गो-आधारित जीवन शैली के प्रति युवाओं और स्कूल-कॉलेजों में जागरुकता लाना एवं गो रक्षकों व साधु-संतों के योगदान का सम्मान करना है। शिवा ने बताया कि इस पदयात्रा से पूर्व वे वृंदावन की तीन दंडवत पंचकोसी लगा चुके हैं। संवाद
-- -- -