फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shiv Sena's Abhishek described as a true warrior of Sanatan Dharma

Mathura News: शिवसेना के अभिषेक को बताया सनातन धर्म का सच्चा योद्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena's Abhishek described as a true warrior of Sanatan Dharma
मथुरा। छत्तीसगढ़ कुंज में रामभद्राचार्य महाराज को उपन्यास भेंट करते डॉ. अभिषेक वर्मा।  - फोटो : mathura
वृंदावन। छत्तीसगढ़ कुंज में आयोजित जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज की कथा में शामिल होने के लिए शिवसेना (एनडीए गठबंधन) के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा वृंदावन पहुंचे। महाराज ने उन्हें सनातन योद्धा की उपाधि दी। उन्होंने महाराज को अपने पिता श्रीकांत वर्मा द्वारा रचित उपन्यास मगध भी भेंट किया।
विज्ञापन

स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीकांत वर्मा के साथ अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए उनकी कविताओं और साहित्यिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीकांत वर्मा भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर थे। उनकी लेखनी में राष्ट्र की आत्मा बोलती थी। डॉ. वर्मा को आशीर्वाद देते हुए महाराज ने उन्हें सनातन धर्म का सच्चा योद्धा कहकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा को कांग्रेस सरकार के समय राजनीति से प्रेरित अत्यधिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, लेकिन जो धर्म और संस्कृति की सेवा करते हैं, उनके मार्ग स्वयं भगवान प्रशस्त करते हैं। डॉ. वर्मा ने भावुक होकर कहा, मैं पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी को पितातुल्य मानता हूं। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। जीवन भर मैं सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा में उनके आदर्शों पर चलकर कार्य करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम को कन्हैया मित्तल ने बांधा समा, झूमने पर किया मजबूर
शाम को छत्तीसगढ़ कुंज आश्रम में कन्हैया मित्तल ने समा बांध दिया। उन्होंने लोगों को झूमने को मजबूर को मजबूर कर दिया। एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed